1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका की दुश्मन रह चुकी कटरीना कुछ इस अन्दाज में आईं नजर

दीपिका की दुश्मन रह चुकी कटरीना कुछ इस अन्दाज में आईं नजर

 Published : Dec 02, 2018 11:02 am IST,  Updated : Dec 02, 2018 03:38 pm IST

कटरीना कैफ दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन पार्टी में नजर आईं। कटरीना ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Deepika, ranveer and katrina- India TV Hindi
Deepika, ranveer and katrina Image Source : YOGEN SHAH

Deepika Padukone and Ranveer Singh Reception: कल रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए रिसेप्शन रखा था। यह रिसेप्शन मुंबई के होटल हयात में रखा गया था। पार्टी में बॉलीलुड के कई सितारे शामिल हुए। शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी तक सभी लोग दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई देने आए थे। इसके साथ ही दीपिका की दुश्मन रह चुकी कटरीना कैफ भी इस रिसेप्शन में आई थी। जहां पूरा बॉलीवुड मौजूद था सभी को कटरीना कैफ के आने का इंतजार था। दीपिका और कटरीना के बीच काफी समय से कोल्ड वॉर चल रही है। इस बारे में तो सभी तो पता है इसी बीच खबरे आ रही थीं कि कटरीना कैफ दीपिका रणवीर की रिसेप्शन में सलमान खान के साथ आएंगी।

कटरीना कैफ रणवीर और दीपिका के बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रिसेप्शन में वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने क्रीम कलर की सिंपल सी साड़ी पहनी और मैचिंग के इयररिंग पहने थे। कटरीना ने बहुत कम मेकअप किया था जिससे वह औहर भी सुंदर लग रही थीं।

कटरीना कैफ के रिसेप्शन में आने के फोटोज वायरल हो रहे हैं। 

आपको बता दें कि कटरीना दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं जिसकी वजह से दोनों के बीच कभी दोस्ती नहीं हुई है। रणबीर कपूर ने दीपिका से ब्रेकअप के बाद ही कटरीना को डेट करना शुरु कर दिया था। 

शादी से पहले कटरीना ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में कहा था कि उन्हें अभी तक रणवीर-दीपिका की शादी का कार्ड नहीं मिला है। वह उसकी राह देख रही हैं। वह भी शादी में तैय़ार होना चाहती  हैं। मगर उन्हें पता है कि उन्हें शादी का कार्ड नहीं मिलेगा।

Also Read:

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस का रोमांटिक डांस वीडियो देखा क्या आपने

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी शादी अपनी मेहंदी की तस्वीरें, देखकर कहेंगे 'माशा अल्लाह'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन