1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित सहित कई सेलिब्रिटीज ने दीपिका पादुकोण की किया बर्थ डे विश

कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित सहित कई सेलिब्रिटीज ने दीपिका पादुकोण की किया बर्थ डे विश

 Published : Jan 05, 2020 06:37 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 06:37 pm IST

कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, डायना पेंटी सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दीपिका को बर्थ डे की शुभकामनाएं दी हैं।

deepika padukone birthday wishes- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण बर्थ डे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की जगह दीपिका आज के दिन भी काम कर रही हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। बर्थ डे दिन भी प्रमोशन के लिए दीपिका लखनऊ गई हैं। दीपिका के फिल्म इंडस्ट्री में दोस्तों ने उन्हें बर्थ डे विश किया है।

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा- आप जहां भी हो.. प्यार और खुशी आपके लिए। हैप्पी बर्थ डे।

katrina kaif instagram story
कटरीना कैफ इंस्टाग्राम स्टोरी।

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया- आपका  दिन हंसी से भरा हुआ हो और आप जिसे प्यार करते हैं उनके साथ हों। मैं चाहती हूं कि आप जीवन में हर चीज का सबसे अच्छा आनंद लें।

दीपिका की कॉकटेल को-स्टार डायना पेंटी ने लिखा- हैप्पी बर्थ डे डीपी। हमेशा की तरह शाइन करती रहो। प्यार, खुशी और सफलता मिले हमेशा। 

tamannah bhatia instagram story
तमन्ना भाटिया इंस्टाग्राम स्टोरी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन