1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: कटरीना कैफ ने ऐश्वर्या राय बच्चन को कहा लोमड़ी, रणबीर कपूर ने कटरीना को कराया शांत

Video: कटरीना कैफ ने ऐश्वर्या राय बच्चन को कहा लोमड़ी, रणबीर कपूर ने कटरीना को कराया शांत

 Published : Jun 18, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 01:38 pm IST

कटरीना कैफ ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस के प्रचार के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लोमड़ी कह दिया।

asdf- India TV Hindi
asdf Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। रणबीर कपूर खुद तो किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव नहीं है लेकिन हाल ही में उन्होंने कटरीना के फेसबुक के जरिए अपने फैंस से लाइव बातचीत की। लाइव के दौरान कटरीना ने ऐश्वर्या को लेकर ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर ऐश जरूर नाराज हो सकती हैं।

​देखिए, जग्गा जासूस के सेट पर कटरीना की मस्ती

दरअसल रणबीर और कटरीना लाइव के दौरान गेम्स भी खेल रहे थे। ऐसे ही गेम के दौरान रणबीर ने कटरीना से जानवर के नाम के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम जोड़ने को कहा। जैसे ही रणबीर ने लोमड़ी कहा, कटरीना ने तुरंत ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम ले लिया। रणबीर कटरीना का ये जवाब सुनकर सकते में आ गए और उन्हें चुप रहने का इशारा किया। 

जग्गा जासूस के गाने में दिखा रणबीर का क्यूट अंदाज

रणबीर ने जब ऑस्ट्रिच का नाम लिया तो कटरीना ने सोनम कपूर का नाम जोड़ा और लैपर्ड के साथ टाइगर श्रॉफ का नाम कटरीना कैफ ने लिया। जब रणबीर ने बंदर कहा तो कटरीना ने रणबीर का ही नाम ले लिया।​

एक फैन ने रणबीर कपूर से उनके 5 सबसे करीबी लोगों का नाम लेने के लिए कहा। जवाब में रणबीर ने कहा मॉम-डैड, भतीजी समारा और अयान मुखर्जी। इसके बाद रणबीर ने कटरीना की तरफ देखकर कहा- मैं तुम्हारा नाम भी लेता, अगर तुम्हें खुश रख पाता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिए मैं अपने पालतू कुत्तों का नाम लूंगा।

​यहां देखें पूरा वीडियो

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन