1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: 'जग्गा जासूस' के सेट पर मस्ती भरे अंदाज में दिखीं कैटरीना कैफ

Video: 'जग्गा जासूस' के सेट पर मस्ती भरे अंदाज में दिखीं कैटरीना कैफ

 Published : Jun 05, 2017 07:24 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 07:24 pm IST

कैटरीना कैफ पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। दर्शक लंबे समय से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब कैटरीना अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पहला गाना 'उल्लू...

kat- India TV Hindi
kat

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। दर्शक लंबे समय से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब कैटरीना अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का पहला गाना 'उल्लू का पट्ठा' जारी किया गया है। अपने इस गाने के जरिए दर्शकों को लुभाने के बाद अब कैटरीना ने कैमरे के पीछे के कुछ दृश्यों को अपने दर्शकों के साथ शेयर किया है। कैटरीना ने अपने फेसबुक पेज पर 'जग्गा जासूस' का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना मोरक्को की सड़कों पर चारों तरफ घूमते हुए डांस करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में शूटिंग के दौरान रणबीर और कैटरीना की मस्ती देखी जा सकती है। वीडियो में कैटरीना, रणबीर का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में निर्देशक अनुराग बसु भी नजर आ रहे हैं, जो इस हंसी-मजाक का लुत्फ उठा रहे हैं। कैटरीना कैफ ने मस्ती से भरे हुए वीडियो को शेयर करते हुए कहा, "जग्गा और जगहेड। नाच मेरी जान पैसा मिलेगा।'

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना के साथ रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन