1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने भारत के सेट से शेयर की फोटो

कटरीना कैफ ने भारत के सेट से शेयर की फोटो

 Published : Feb 20, 2019 11:34 am IST,  Updated : Feb 20, 2019 11:34 am IST

कटरीना कैफ ने 'भारत' के सेट से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह साड़ी पहने हुए और घुंघराले बालों में नजर आ रही हैं।

Katrina kaif- India TV Hindi
Katrina kaif Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

कटरीना कैफ(Katrina kaif) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कटरीना सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। कटरीना कैफ ने भारत के सेट से अपनी एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जो शेयर होने के बाद से ही वायरल हो रही है। सबसे अलग बात यह है कि कटरीना ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन हिंदी में लिखा है।

कटरीना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ऑन सेट 4 भारत। इस फोटो में कटरीना साड़ी पहनें हुए और घुंघराले बालों में नजर आ रही हैं। घुंघराले बाल कटरीना का फिल्म भारत में लुक होने वाला है। इससे पहले भी वह घुंघराले बालों में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत इस साल 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म ओड टु माय फादर का हिंदी रीमेक है। फिल्म में कटरीना और सलमान के साथ सुनील ग्रोवर, तब्बू, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

भारत का टीजर रिलीज हो चुका है। मगर टीजर में कटरीना की झलक भी नहीं दिखाई गई है। अब सभी को ट्रेलर का इंतजार है। 

अली अब्बास जफर, सलमान खान और कटरीना कैफ एक साथ तीसरी फिल्म में काम करने वाले हैं। इससे पहले तीनों 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं। अब देखना ये है लोगों को यह फिल्म कैसी लगती है।

फिल्म का टी़जर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

मलाइका अरोड़ा खान ने करीना कपूर के रेडियो शो में किया खुलासा, तलाक के एक रात पहले क्या हुआ था

'गली बॉय' देख कटरीना कैफ ने की आलिया भट्ट की तारीफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन