1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसे किरदार चाहती हूं, जिसमें कुछ करने का मौका को : कटरीना कैफ

ऐसे किरदार चाहती हूं, जिसमें कुछ करने का मौका को : कटरीना कैफ

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 02:06 pm IST

कटरीना कैफ का कहना है कि आने वाले समय में वह ऐसे किरदारों को निभाने की चाह रखती हैं जिनमें उनके लिए कुछ कर दिखाने मौका हो।

katrina kaif- India TV Hindi
कटरीना कैफ

अभिनेत्री कटरीना कैफ ने 'भारत' और 'जीरो' जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है और अब उनका कहना है कि आने वाले समय में वह ऐसे किरदारों को निभाने की चाह रखती हैं जिनमें उनके लिए कुछ कर दिखाने मौका हो। 

कटरीना ने कहा, "मैं ऐसी भूमिकाएं निभाने की इच्छुक हूं, जिनमें मुझे वास्तव में कुछ करने का मौका हो, उसमें पूरी तरह से शामिल होने या उससे जुड़ने और उसकी तह तक जाने का पूरा मौका हो। मुझमें उन किरदारों को करने की चाह है, जो मुझे उस स्तर के प्रदर्शन करने की अनुमति दें, जिनका अनुभव मैंने 'भारत' और 'जीरो' में किया।"

शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म में बबीता के रूप में कैटरीना कैफ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

क्या वह अन्य किसी फिल्म में इसी तरह के किरदार निभाना चाहेंगी?

कैटरीना ने कहा, "अब मुझे यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि मैं केवल ऐसी ही फिल्मों और किरदारों का चुनाव करूं जो एक नए पहलू को सामने लाने की मुझे चुनौती दें और प्रेरित करें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन