नई दिल्ली: कैटरीना कैफ का जन्मदिन 16 जुलाई को है और कैटरीना इसे बेहद साधारण तरीके से अपनी बहनों और दोस्तों संग मनाना चाहती हैं। जन्मदिन को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं इस बारे में पूछने पर कैटरीना ने आईएएनएस को बताया, "कुछ दिनों का ब्रेक लेकर अपनी बहनों और दोस्तों संग कहीं बाहर जाने की योजना है और किसी अच्छी जगह जाकर बस मौज-मस्ती करना चाहती हूं।"
Related Stories
काम की बात करें तो भारत में रीबॉक की नई ब्रांड एम्बेसेडर को फिल्म 'भारत' और 'जीरो' में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा जा रहा है। कैटरीना को एक और ऐसा किरदार निभाने का इंतजार है जो उन्हें एक कलाकार के रूप में और विकसित होने का मौका दे।
आने वाले समय में कैटरीना 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें-
Birthday Spl: जब कैलाश खेर ने बिजनेस में घाटे के कारण करने वाले थे सुसाइड, ऐसे बनें एक सफल सिंगर
दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के बर्थडे पर उनके बचपन की तस्वीर शेयर करके लिखा ऐसा प्यार भरा पोस्ट
दूसरी बार पिता बने शोएब अख्तर, नहीं करुंगा फोटो शेयर, अपने बेटे को तैमूर नहीं बनाना चाहता