1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरी बार पिता बने शोएब अख्तर, नहीं करुंगा फोटो शेयर, अपने बेटे को तैमूर नहीं बनाना चाहता

दूसरी बार पिता बने शोएब अख्तर, नहीं करुंगा फोटो शेयर, अपने बेटे को तैमूर नहीं बनाना चाहता

 Published : Jul 07, 2019 10:41 am IST,  Updated : Jul 07, 2019 10:41 am IST

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर दूसरी बार बेटे के पिता बन गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा फैंस को दी। लेकिन उन्होंने अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर नहीं की है। जिसकी खास वजह बताई है।

shoaib akhtar - India TV Hindi
shoaib akhtar

नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर दूसरी बार बेटे के पिता बन गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा फैंस को दी। लेकिन उन्होंने अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर नहीं की है। जिसकी खास वजह बताई है।

शोएब अख्तर की पत्नी रुबाब बेगम ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया। मां-बेटे स्वस्थ्य है। उन्होंने अभी बेटे का नाम नहीं रखा। बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर न करने को लेकर उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते है कि सैफ के बेटे तैमूर की तरह उनका बेटा लाइमलाइट में आए। क्योंकि हर समय उसके ऊपर कैमरा रहने से बच्चे पर स्ट्रेस पड़ता है।

आपको बता दें करीना कपूर और सैफ अली खान के 2 साल के बेटे तैमूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनके करोड़ों की तदाद में अभी से फैंस है।

बता दें कि शोएब ने रुबाब खान ने साल 2014 में निकाह किया था। उनका 3 साल का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने मोहब्बत मिगेल अली रखा है।

ये भी पढ़ें-

Birthday Spl: जब कैलाश खेर ने बिजनेस में घाटे के कारण करने वाले थे सुसाइड, ऐसे बनें एक सफल सिंगर

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के बर्थडे पर उनके बचपन की तस्वीर शेयर करके लिखा ऐसा प्यार भरा पोस्ट

Dostana 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर एक-दूसरे के साथ नहीं करेंगे रोमांस?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन