1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सुपर 30’ के आनंद कुमार वाले एपिसोड के दिन KBC ने तोड़ा TRP का रिकॉर्ड, पढ़िए अमिताभ का रिएक्शन

‘सुपर 30’ के आनंद कुमार वाले एपिसोड के दिन KBC ने तोड़ा TRP का रिकॉर्ड, पढ़िए अमिताभ का रिएक्शन

 Published : Sep 17, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Sep 17, 2017 03:18 pm IST

आनंद को ज्ञान-आधारित इस गेम शो पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

KAUN BANEGA CROREPATI- India TV Hindi
AMITABH BACHCHAN ANAND KUMAR KBC

मुंबई: 'कौन बनेगा करोड़पति' के नौवें संस्करण का वह एपिसोड टार्गेट रेटिंग प्वांइट (टीआरपी) में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, जिसमें गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार प्रतिभागी के तौर पर शामिल थे। बच्चन वर्ल्ड के एक पोस्ट के अनुसार, "ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) रेटिंग्स : वीक 36 (2017), केबीसी पहले स्थान पर। अमिताभ बच्चन का जादू बरकरार।"

शो के होस्ट अमिताभ ने इसका जवाब देते हुए लिखा,"ओह, मुझे यह नहीं पता था, धन्यवाद।"

आनंद को ज्ञान-आधारित इस गेम शो पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। अपने पूर्व छात्र अनूप कुमार की मदद से सात सवालों के जवाब देने के बाद आनंद ने 25 लाख रुपये जीते।

आनंद के जीवन पर आधारित एक बायोपिक भी बनने जा रही है, जिसका निर्देशन विकास बहल करेंगे। इस फिल्म में कथित तौर पर अभिनेता ऋतिक रोशन होंगे।

इसे भी पढ़ें-

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन