1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KBC की हॉट सीट पर बैठे अभिषेक बच्चन नहीं दे पाए पापा अमिताभ के सवालों के जवाब !

KBC की हॉट सीट पर बैठे अभिषेक बच्चन नहीं दे पाए पापा अमिताभ के सवालों के जवाब !

 Published : Sep 14, 2017 07:57 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 07:57 pm IST

टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में जल्द ही अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिखाई देंगे उनके पुत्र अभिषेक बच्चन।

kaun banega crorepati - India TV Hindi
amitabh bachhcan abhishek bachchan kbc9

नई दिल्ली: टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में जल्द ही अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिखाई देंगे उनके पुत्र अभिषेक बच्चन। अमिताभ और अभिषेक का प्रोमो भी खूब चर्चा में है। प्रोमो देखकर ही लोग उस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं, लोग अमिताभ और अभिषेक को एकसाथ एक शो में देखने के लिए बेताब हैं।

अभिषेक पापा के शो में अपनी फुटबॉल टीम का प्रचार करने आए थे। ऐसे में अमिताभ ने अभिषेक को हॉट सीट पर बिठाकर फुटबॉल से जुड़ा सवाल पूछ डाला। उम्मीद थी कि अभिषेक फुटबॉल से जुड़े सवाल का तो जवाब आसानी से दे देंगे, लेकिन हुआ ठीक उल्टा। खबरों के मुताबिक जब अमिताभ ने अभिषेक से फुटबॉल से जुड़ा सवाल पूछा तो अभिषेक बगले झांकने लगे। अमिताभ हैरान हो गए। अमिताभ ने अभिषेक को याद दिलाया कि वो अक्सर घर में फुटबॉल पर बात करते हैं फिर क्या वजह है कि वो इस सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

अभिषेक इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नईयन के एफसी के मालिक हैं। इसके अलावा वह ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के कैप्टन भी हैं, बता दें यह एक सेलिब्रिटी टीम है जिसमें रणबीर कपूर, वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।

बता दें इससे पहले सोनी टीवी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रोमो जारी किया गया था। प्रोमो में अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। अभिषेक कहते दिख रहे हैं, ‘न्यू-न्यू सीजन है ध्यान लगाकर देख, केबीसी अब होस्ट करेगा आपका अभिषेक।' इससे पता चलता है शो अभिषेक भी होस्ट करते दिखेंगे।

शो का एक और प्रोमो भी जारी हुआ है जिसमें अभिषेक अमिताभ को हॉट सीट पर बिठाकर उनसे केबीसी खेलते दिख रहे हैं। बाप-बेटे की यह जुगलबंदी देखकर पता चलता है कि शो काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है।

आप लोग यह एपिसोड देखने के लिए काफी बेताब होंगे। हम बता दें, अमिताभ और अभिषेक इसी शुक्रवार 15 सितंबर को कौन बनेगा करोड़पति में साथ नजर आएंगे।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन