1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WOW! कौन बनेगा करोड़पति के आते ही पूरी तरह बदल गया टीआरपी चार्ट, केबीसी ने बड़े शो को पीछे छोड़ा

WOW! कौन बनेगा करोड़पति के आते ही पूरी तरह बदल गया टीआरपी चार्ट, केबीसी ने बड़े शो को पीछे छोड़ा

 Published : Sep 08, 2017 01:40 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 01:46 pm IST

हर हफ्ते की तरह इस बार भी टीआरपी की रिपोर्ट आ गई है। मगर इस बार नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस बार टीआरपी चार्ट में अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ शामिल है।

TRP CHART- India TV Hindi
KBC TRP CHART

नई दिल्ली: हर हफ्ते की तरह इस बार भी टीआरपी की रिपोर्ट आ गई है। मगर इस बार नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस बार टीआरपी चार्ट में अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ शामिल है। इस शो की वजह से इस बार के नतीजों में काफी उलटफेर देखने को मिला है।

लगातार तीसरे हफ्ते रोहित शेट्टी का कलर्स पर प्रसारित होने वाला शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ टीआरपी में टॉप पर काबिज है।

TRP CHART
TRP CHART KHATARON KE KHILADI 8

वहीं दूसरे नंबर की पोजीशन पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन का सोनी टीवी पर आने वाला पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ ने धमाकेदार एंट्री की है। चाहे कितने भी नए शो आ जाए लेकिन केबीसी को लेकर लोगों में जो दीवानगी है वो कम नहीं हो रही है। अमिताभ बच्चन की पर्सनैलिटी, उनकी आवाज और शो का फॉर्मेट दर्शकों को लुभाने के लिए काफी है। इस बार आप प्रतियोगियों के साथ घर बैठे मोबाइल एप के जरिए भी केबीसी खेल सकते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए आपके पसंदीदा सीरियल कौन से नंबर पर हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन