1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kedarnath Box Office Collection Day 2: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने

Kedarnath Box Office Collection Day 2: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने

 Published : Dec 09, 2018 09:04 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 09:14 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर 'केदारनाथ' ने अपने रिलीज के दूसरे दिन इतने की कमाई की है।

Kedarnath Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
Kedarnath Box Office Collection Day 2 Image Source : INSTAGRAM/TARANADARSH

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर 'केदारनाथ' ने अपने रिलीज के दूसरे दिन 9.75 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रूपये कमाए थे। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा- ''केदारनाथ ने दूसरे दिन गति पकड़ी। दूसरे दिन 34.48% की बढ़ोत्तरी हुई है। तीसरे दिन (रविवार) को और गति पकड़नी चाहिए। शुक्रवार- 7.25 करोड़, शनिवार- 9.75 करोड़। कुल- 17 करोड़ रुपये। भारत।''

फिल्म की कहानी में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई है। साथ ही साल 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ को भी फिल्म में समेटा गया है।

Kedarnath Review: त्रासदी के कंपा देने वाले दृश्य, लेकिन कहानी में नयेपन की कमी

सारा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। वहीं सुशांत, अभिषेक चौबे की 'सोन चिड़िया' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, रणवीर शॉरी, आशुतोष राणा भी हैं।

Also Read:

2.0 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म के हिंदी वर्जन ने कमाए 150 Cr

शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ तो वहीं प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ आईं नजर, देखें वीडियो और तस्वीरें

ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी में पहुंचे सलमान, वरुण, आमिर, शाहरुख, प्रियंका और कटरीना, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन