1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #KGFChapter2 : रवीना टंडन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, रमिका सेन के रूप में फर्स्ट लुक हुआ रिवील

#KGFChapter2 : रवीना टंडन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, रमिका सेन के रूप में फर्स्ट लुक हुआ रिवील

 Published : Oct 26, 2020 11:32 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 11:51 am IST

रवीना टंडन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस को तोहफा मिला है।

KGF Chapter 2 Raveena Tandon- India TV Hindi
रवीना टंडन का  #KGFChapter2 से फर्स्ट लुक हुआ रिवील Image Source : TWITTER

फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' अपनी पहली कड़ी 'केजीएफ' की भारी सफलता के बाद से ही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने रवीना टंडन के जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है।  अपकमिंग मूवी 'केजीएफ चैप्टर 2' से उनका फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। फैंसा का कहना है कि वो रमिका सेन के रूप में शानदार लग रही हैं। 

रवीना टंडन 'केजीएफ : चैप्टर 2' के साथ फिल्मों में वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रवीना इस परियोजना में रमिका सेन के किरदार को निभाएंगी। अभिनेता संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह इसमें खलनायक अधीरा का किरदार निभाएंगे।

B'day: इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं रवीना टंडन, ऐसा रहा उनका फिल्मी सफर

यह कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैटर 1' का दूसरा भाग है, जिसमें कन्नड़ अभिनेता यश के साथ तमन्ना भाटिया और अनंत नाग मुख्य भूमिका में थे।

विजय किगंर्दुर द्वारा निर्मित और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'केजीएफ 2' को एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित प्रतिष्ठित नामों द्वारा पेश किया जाएगा और यह कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने वाली एक बहुभाषी फिल्म है। इसमें रवीना और संजय दत्त के अलावा साउथ स्टार यश भी नज़र आएंगे।

इस फिल्म के अलावा रवीना एक वेब सीरीज में भी नज़र आएंगी। हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में इसकी शूटिंग हुई है। फिलहाल इस वेब सीरीज के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन