1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'day: इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं रवीना टंडन, ऐसा रहा उनका फिल्मी सफर

B'day: इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं रवीना टंडन, ऐसा रहा उनका फिल्मी सफर

 Published : Oct 26, 2020 07:34 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 09:33 am IST

रवीना ने एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी समेत हर तरह की फिल्मों में काम किया। वो शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, सनी देओल जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

happy birthday raveena tandon- India TV Hindi
एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं Image Source : INSTAGRAM: @RAVEENATANDONFANSS

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 90 के दशक की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। उन्होंने 'मोहरा' और 'दिलवाले' जैसी हिट फिल्मों में काम किया और उनके ऊपर फिल्माए गए गाने जैसे 'टिप टिप बरसा पानी', 'शहर की लड़की', 'चुरा के दिल मेरा' और 'अंखियों से गोली मारे' आज भी सुपरहिट हैं। 26 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं रवीना पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहीं। कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ा गया और अपनी शादी से पहले ही उन्होंने दो बेटियों को गोद ले लिया था। 

रवीना ने एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी समेत हर तरह की फिल्मों में काम किया। वो शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, सनी देओल जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों को करने से इनकार कर दिया। 

रवीना टंडन ने कोविड-19 टेस्ट देते हुए शेयर किया वीडियो, कहा- इसमें प्रो हो गई हूं

happy birthday raveena tandon
Image Source : INSTAGRAM: @OFFICIALRAVEENATANDONहैप्पी बर्थडे रवीना टंडन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना को 'कुछ कुछ होता है' मूवी में काजोल का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। 

happy birthday raveena tandon
Image Source : INSTAGRAM; @OFFICIALRAVEENATANDONहैप्पी बर्थडे रवीना टंडन 

निजी जिंदगी की बात करें तो रवीना और अक्षय कुमार का अफेयर बहुत चर्चा में था। ये भी कहा गया था कि दोनों ने मंदिर में जाकर सगाई कर ली, लेकिन रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं।

happy birthday raveena tandon
Image Source : INSTAGRAM: @OFFICIALRAVEENATANDONहैप्पी बर्थडे रवीना टंडन

रवीना ने साल 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं, राशा और रणबीर। उन्होंने शादी से पहले ही साल 1995 में दो बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया था।  

happy birthday raveena tandon
Image Source : INSTAGRAM: @OFFICIALRAVEENATANDONहैप्पी बर्थडे रवीना टंडन

रवीना फिल्मों के अलावा कई रिएलिटी शोज में बतौर जज नज़र आ चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन