1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केजीएफ चैप्टर 2' का टीजर इस दिन होगा रिलीज, नया पोस्टर आया सामने

'केजीएफ चैप्टर 2' का टीजर इस दिन होगा रिलीज, नया पोस्टर आया सामने

 Published : Dec 21, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 01:52 pm IST

 'केजीएफ' का नया पोस्टर सामने आ गया है और साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट का ऐलान हुआ है जिसका इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे।

KGF- India TV Hindi
'केजीएफ चैप्टर 2' का टीजर इस दिन होगा रिलीज, Image Source : TWITTER- @PRASHANTH_NEEL

साल 2018 में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' उस साल की सबसे बड़ी हिट में से एक साबित हुई थी। जिसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। फिल्म 'केजीएफ' का नया पोस्टर सामने आ गया है और साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट का ऐलान हुआ है जिसका इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर 8 जनवरी को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर रिलीज होगा। 

निश्चित ही इसका टीजर रिलीज होते ही एक धमाका करने वाला है और फैंस के दिल की धड़कन बढ़ाने वाला है। कुछ समय पहले यश और संजय दत्त के पोस्टर्स रिलीज हुए थे और संजय दत्त का अधीरा लुक काफी धमाकेदार लग रहा था। फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रवीना टंडन भी अहम भूमिका निभा रही है। फिल्म में रवीना रमिका सेन की भूमिका के किरदार दिखाई देंगी। सुपरस्टार यश का लुक जारी किया गया था जिसमें वह 'रॉकी' के किरदार में नजर आ रहें हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Kgf