1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैंस का इंतजार होगा खत्म, #KGFChapter2 में अधीरा के किरदार से इस दिन हटेगा पर्दा

फैंस का इंतजार होगा खत्म, #KGFChapter2 में अधीरा के किरदार से इस दिन हटेगा पर्दा

 Published : Jul 27, 2020 10:40 am IST,  Updated : Jul 27, 2020 02:53 pm IST

इस मूवी में यश, संजय दत्त, श्रीनिधि और रवीना टंडन भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

KGF Chapter 2 Unmasking Adheera on 29 July 2020- India TV Hindi
#KGFChapter2 में अधीरा के किरदार से इस दिन हटेगा पर्दा Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

फिल्म 'केजीएफ 2' को पहले से ही बहुप्रतीक्षित फिल्म माना जा रहा है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित निर्माताओं ने घोषणा कर दी है कि वे 29 जुलाई, 2020 में 'अधीरा' का लुक रिलीज करेंगे। अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन भी 29 जुलाई को है, इस खास मौके पर वह फिल्म का पहला लुक रिलीज करेंगे। 'केजीएफ चैप्टर 1' में दर्शकों द्वारा मिली आपार प्रतिक्रिया के बाद, निर्माता ने एक साल पहले केजीएफ चैप्टर 2 का पहला पोस्टर लॉन्च किया था जिसमें रहस्यमयी अधीरा से परिचित करवाया गया था।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने लिखा, "29 जुलाई 2020 को सुबह 10 बजे अधीरा के किरदार से पर्दा हटेगा। केजीएफ चैप्टर 2.. यश, संजय दत्त, श्रीनिधि और रवीना टंडन.. डायरेक्टर प्रशांत नील। केजीएफ चैप्टर 2।"

यश की फिल्म 'केजीएफ 2' के लिए बेताब फैन्स ने खुद ही बना डाला ट्रेलर, हुआ वायरल

हाल ही में, कुछ समय पहले अधीरा के लुक का स्केच खूब वायरल हुआ था और इसी के साथ प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर था। और अब, 29 जुलाई को अनावरण के साथ, यह निश्चित रूप से सभी केजीएफ प्रशंसकों के लिए एक यादगार दिन रहेगा।

एक बड़े पैमाने पर बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दर्शकों को आश्चर्यजनक अनुभव देने के लिए तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया है। केजीएफ 2 में 'रॉकिंग सुपरस्टार' यश, संजय दत्त, रवीना टंडन जैसे कलाकारों की शानदार भूमिका है।

निर्देशक प्रशांत नील के जन्मदिन पर फैंस यश की​ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' जल्द लाने की कर रहे हैं डिमांड

विजय किरागंदुर द्वारा निर्मित और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, केजीएफ 2 को एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित प्रतिष्ठित नामों द्वारा पेश किया जाएगा और यह कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने वाली एक बहुभाषी फिल्म है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन