1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केजीएफ स्टार यश सोशल डिस्टेंस के दौर में बेटी संग बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

केजीएफ स्टार यश सोशल डिस्टेंस के दौर में बेटी संग बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

 Published : Mar 25, 2020 07:22 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 07:22 am IST

यश जल्द ही आपपको केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगे। पहला पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

केजीएफ स्टार यश- India TV Hindi
केजीएफ स्टार यश

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच केजीएफ स्टार यश अपनी बेटी के साथ समय बिताकर इस समय का पूरा उपयोग कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस ने हमें अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका दिया है और हम इसके लिए बहुत आभारी हैं।

यश ने यह अनफ़िल्टर्ड वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है-

इस खूबसूरत वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यश अपनी छोटी बेटी को खिला रहे हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी बेटी भी उन्हें वापस खिला रही है।

यह वीडियो फ़ैन्स का दिल जीत रहा है। निस्संदेह, यश घर पर समय बिताने का पूरा आनंद ले रहे हैं और यह प्यारा वीडियो काफी प्रशंसा बटोर रहा है।

आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, अभिनेता जल्द के.जी.एफ की दूसरी किस्त में नज़र आएंगे जो 23 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Kgf