1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खतरों के खिलाड़ी 10: करिश्मा तन्ना ने डर दूर करने के लिए किया हैरतअंगेज स्टंट, मुंह से पकड़े सांप

खतरों के खिलाड़ी 10: करिश्मा तन्ना ने डर दूर करने के लिए किया हैरतअंगेज स्टंट, मुंह से पकड़े सांप

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Feb 26, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 04:35 pm IST

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में सभी कंटेस्टेंट अपने डर का सामना करने के लिए तैयार हैं। शो में करिश्मा तन्ना अपने कई डर दूर करती नजर आएंगी।

karishma tanna- India TV Hindi
करिश्मा तन्ना

रोहित शेट्टी के स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का बुल्गेरिया में आगाज हो चुका है। शो में इस साल करण पटेल, बलराज स्याल, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, तेजस्वी, आर जे मलिष्का, धर्मेश, रानी चटर्जी, अमृता खानविलकर और अदा खान आए हैं। शो में सभी कंटेस्टेंट अपने डरों को दूर करते नजर आ रहे हैं। करिश्मा तन्ना आने वाले एपिसोड में एक हैरतअंगेज स्टंट करते हुए नजर आने वाली हैं।

खतरों के खिलाड़ी का नया प्रोमो आया है जिसमें करिश्मा तन्ना अपने मुंह से सांप पकड़ती नजर आएंगी। इस स्टंट के दौरान उनके साथ बीते सीजन के कंटेस्टेंट हर्ष लिंबाचिया भी नजर आएंगे। वीडियो में पानी के बॉक्स दिखाए गए हैं, जिसमें से एक बॉक्स में हर्ष खड़े हुए हैं और दूसरे बॉक्स में पानी में सांप हैं। इन सांपों को करिश्मा मुंह से निकालकर हर्ष के बॉक्स में डाल रही हैं।

वीडियो में बाकी कंटेस्टेंट करिश्मा को चीयर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो से लग रहा है करिश्मा ने यह टास्क बखूबी पूरा कर लिया होगा।

आपको बता दें शो के पहले हफ्ते में रानी चटर्जी, बलराज स्याल, आर जे मलिष्का को 'फियर फंदा' मिल चुका है।

ये भी पढ़ें:

खतरों के खिलाड़ी 10: करण पटेल, करिश्मा तन्ना सहित इन सेलिब्रिटीज को मिल रहे हैं इतने पैसे, जानिए सभी की फीस

Watch: 'खतरों के खिलाड़ी 10' में स्टंट करने से पहले करिश्मा तन्ना और अदा खान ने किया 'नागिन' डांस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन