1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लव आज कल 2' में कार्तिक आर्यन संग नहीं बनी कियारा आडवाणी की जोड़ी, ट्वीट कर दी सफाई

'लव आज कल 2' में कार्तिक आर्यन संग नहीं बनी कियारा आडवाणी की जोड़ी, ट्वीट कर दी सफाई

 Published : Jan 04, 2019 08:41 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 08:41 am IST

'लव आज कल 2'में कार्तिक आर्यन संग कियारा आडवाणी की जोड़ी नहीं बनी है।

Kiara Advani clears that she will not be seen in Love Aaj Kal 2 with Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kiara Advani clears that she will not be seen in Love Aaj Kal 2 with Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM

कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि 'लव आज कल 2' के लिए इम्तियाज अली, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को ले सकते हैं। यह बातें तब से होने लगी जब 'कॉफी विद करण 6' में सारा ने कहा था कि वह कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। हालांकि बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा को कभी इस फिल्म में लेने के बारे में नहीं सोचा गया था। उनकी जगह कियारा आडवाणी को फिल्म ऑफर किया गया है। इस खबर से उनके फैंस बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन कियारा ने इन खबरों का खंडन किया है।

उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ''एक लीडिंग न्यूजपेपर ने लिखा है कि मुझे इम्तियाज अली की अगली फिल्म के लिए साइन किया गया है। काश यह बात सच होती। मैं साफ करना चाहूंगी कि ऐसा नहीं है।''

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज चाहते हैं कि यह फिल्म 'लव आज कल' से बिल्कुल अलग हो और वह अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

DNA After Hrs ने एक सूत्र के हवाले से लिखा था- ''यह अदुभुत प्रेम कहानी होगी। इम्तियाज अली फिल्म में कार्तिक के ओपोजिट नई हीरोइन चाहते थे। 'केदारनाथ' के कुछ सीन देखने के बाद उन्हें लगा कि सारा की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी है और वह डायलॉग भी अच्छे से बोलती हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट के साथ सारा को अप्रोच किया और सारा को यह आइडिया पसंद भी आया। वह नरेशन के लिए साथ बैठे। सारा का फिल्म में अहम किरदार है और उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।''

Also Read:

RD Burman special: पंचम दा ने फ्लाइट में कंपोज किया था 'ये जो मोहब्बत है'

दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में नहीं आए थे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

गोविंदा पर फूटा कादर खान के बेटे का गुस्सा, कहा- एक बार भी नहीं किया था फोन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन