1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी ने बचपन में बैलेरीना कॉस्ट्यूम में किया था भरतनाट्यम, वीडियो वायरल

कियारा आडवाणी ने बचपन में बैलेरीना कॉस्ट्यूम में किया था भरतनाट्यम, वीडियो वायरल

 Published : Apr 22, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 08:13 pm IST

कियारा आडवाणी लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने बपचन की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

kiara advani- India TV Hindi
कियारा आडवाणी Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के बीच ज्यादातर फिल्म स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं और कुछ ना कुछ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस किआरा आडवाणी ने भी मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक वीडियो शेयर किया।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर थ्रोबैक वीडियो में बच्ची आलिया (किआरा का असली नाम) को उसके पसंदीदा सिंड्रेला कप से पानी पीते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "दूध का दूध, पानी का पानी.. और सिंड्रेला (प्राचीन लोककथा का कैरेक्टर) को लेकर मेरा जुनून।"

एक अन्य वीडियो में, कियारा को एक बैलेरीना पोशाक में भरतनाट्यम करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसकी मम्मी ने उसका दिल बहलाया।

उन्होंने कहा, "मम्मी ने सोचा कि मैं बोल्शोई बैलेट में शामिल हो जाऊंगी, लेकिन मैंने बॉलीवुड को चुना।"

फिल्म कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने उनके पीने के पानी के वीडियो पर टिप्पणी की, "मुझे ये कप याद हैं।"

अभिनय की बात करें, तो कियारा अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया' 2 में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन