1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना काल में थिएटर पर रिलीज हो सकती है कियारा आडवाणी की ये फिल्म

कोरोना काल में थिएटर पर रिलीज हो सकती है कियारा आडवाणी की ये फिल्म

 Published : Oct 02, 2020 01:41 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 01:41 pm IST

कोविड-19 की वजह से सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।

kiara advani indoo ki jawaani first film to release in theaters - India TV Hindi
कोरोना काल में थिएटर पर रिलीज हो सकती है कियारा आडवाणी की ये फिल्म Image Source : INSTAGRAM

लगभग पिछले 6 महीने से देश कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 की वजह से सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। कई फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। अब राहत की बात ये है कि इस महीने की 15 तारीख से थियेटर्स खुलने जा रहे हैं। हालांकि, सिर्फ 50 फीसदी ही सीटें बुक की जा सकेंगी, लेकिन इस वक्त हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि बॉलीवुड की वो कौन सी पहली फिल्म होगी, जो कोरोना काल में हॉल में रिलीज होगी। 

खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदु की जवानी' कोरोना काल में थियेटर्स में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन सकती है। आने वाले समय में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' को भी थियेटर्स में रिलीज किया जा सकता है। 

कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदू की जवानी' का पहला गाना 'हसीना पागल दीवानी' हुआ रिलीज

कॉमेडी फिल्म 'इंदु की जवानी' से बंगाली लेखक-फिल्मकार अबीर सेनगुप्ता हिंदी फिल्म जगत में बतौर निर्देशक आगाज कर रहे हैं। इसमें आदित्य सील और मल्लिका दुआ भी हैं।

कियारा 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं। यह 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' की सीक्कवल है, जो मूल फिल्म 1993 की मलयालम फिल्म 'मणिचित्राथजु' का आधिकारिक रीमेक है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन