1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रिमेक को लेकर कियारा उत्साहित

'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रिमेक को लेकर कियारा उत्साहित

 Published : Sep 26, 2018 03:19 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 03:19 pm IST

अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि वह अभिनेता शाहिद कपूर के साथ 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रिमेक में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

kiara- India TV Hindi
kiara Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि वह अभिनेता शाहिद कपूर के साथ 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रिमेक में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। कियारा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है, क्योंकि हम पिछले साल आई सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक 'अर्जुन रेड्डी' को फिर से बनाने का सफर शुरू करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर, संदीप, अश्विन वर्दे, मुराद खेतानी, भूषण कुमार की एक शानदार टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

टी सीरीज के निर्माता भूषण कुमार ने ट्वीट कर कहा, "'अर्जुन रेड्डी' के रिमेक के लिए शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में कियारा को लाकर खुश हूं। इस फिल्म को आगे ले जाने की ओर अग्रसर हूं।"

मूल 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया था जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। संदीप ही हिंदी फिल्म का निर्देशन करेंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन