1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीसरी बार मां बनी 'जुड़वा' की एक्ट्रेस रंभा, दिया बेटे को जन्म

तीसरी बार मां बनी 'जुड़वा' की एक्ट्रेस रंभा, दिया बेटे को जन्म

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2018 11:19 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 11:19 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' में नजर आईं अभिनेत्री रंभा 39 साल की उम्र में तीसरी बार मां गई है। उन्होंने रविवार के दिन बेटे को जन्म दिया।

Rambha- India TV Hindi
Rambha

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' में नजर आईं अभिनेत्री रंभा 39 साल की उम्र में तीसरी बार मां गई है। उन्होंने रविवार के दिन बेटे को जन्म दिया। रंभा के पति इंद्रन पद्मनाथन ने इंस्ट्राग्राम में फोटो शेयर करते हुए गुड न्यूज फैंस को बताईं। उन्होंने लिखा, टोरंटो के माउंट सैनी हॉस्पिटल में बेटे का जन्म हुआ। मां-बेटे दोनों अच्छे है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री रंभा ने तमिस, तेलुगू, भोजपुरी के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मों में काम किया हुआ है। उन्होंने साल 2010 में केनेडियन बिजनेस इंद्रन पद्मनाथन से शादी की और टोंरटो में ही शिप्ट हो गए।

Rambha
Rambha

कुछ सप्ताह पहले ही रंभा ने अपने नौ माह के पूरे शेड्स के साथ इंस्ट्राग्राम में शेयर किए थे। उन्होंने लिखा था कि 9 माह की तस्वीर।

Rambha
Rambha

आपको बता दें कि रंभा के पहले ही 2 बेटियां है। जिनमें एक का जन्म 2011 दूसरा का 2015 में हुआ था। उनकी पहली बेटी का नाम लान्या और दूसरी बेटी का नाम साशा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन