1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पी.वी. सिंधु से मिले अभिनेता रणवीर सिंह, कहा ये मेरा 'फैन मूमेंट' है

पी.वी. सिंधु से मिले अभिनेता रणवीर सिंह, कहा ये मेरा 'फैन मूमेंट' है

 Published : Sep 26, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 01:51 pm IST

फोर्ब्स इंडिया टाइकून ऑफ टूमॉरो इवेंट में सिंधु से मुलाकात की जहां उन्हें युवा आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

pv sindhu- India TV Hindi
pv sindhu Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड ​अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु से मुलाकात की। इस मुलाकात को रणवीर ने 'फैन मूमेंट' कहा। रणवीर ने कहा-  मुझे उनका उत्साह भरा अंदाज बहुत पसंद है। रणवीर ने मंगलवार को फोर्ब्स इंडिया टाइकून ऑफ टूमॉरो इवेंट में सिंधु से मुलाकात की जहां उन्हें युवा आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सिंधु ने अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आखिरकार हम मिले। यह बहुत सुखद और निश्चित तौर पर फैन मूमेंट था। मैं आपको सफलता के लिए बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं आपको रणवीर सिंह की जगह रॉक स्टार कहूंगी।

इस पर रणवीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हां, आखिरकार, यह सचमुच खुशी का पल था और मेरे लिए भी एक फैन मूमेंट था। आपने हम सभी को गौरवांवित किया है, चैंप। आपका उत्साह पसंद है। आप हमेशा चमकती रहें।" रणवीर इन दिनों फिल्मकार रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें सैफ अली खान की बेटी सारा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Also read:

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज, पहली बार साथ नजर आए आमिर-अमिताभ

'तुम्बाड' का डरावना ट्रेलर रिलीज, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सैफ, राधिका और चित्रांगदा की फिल्म 'बाजार' के लुक पोस्टर रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन