1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'खोपड़ी का जूस और आंतों का डिनर', एक इंसान की हैवान रूह ने हिला दिया था प्रदेश, नेटफ्लिक्स पर है कहानी

'खोपड़ी का जूस और आंतों का डिनर', एक इंसान की हैवान रूह ने हिला दिया था प्रदेश, नेटफ्लिक्स पर है कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 12, 2024 09:21 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 09:21 pm IST

नेटफ्लिक्स पर 2022 में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री 'इंडियन प्रेडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर' सच्ची घटनाओं पर बनी है। इस सीरीज में एक ऐसे हैवान की असल कहानी है जो लोगों की खोपड़ी का जूस पिया करता था और इंसानी आंतों का डिनर।

Indian Predator: The Diary of a Serial Killer- India TV Hindi
'इंडियन प्रेडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर' Image Source : INSTAGRAM

एक इंसान है जो बेहद हंबल है और मददगार भी। कम बोलता है और मीठे स्वभाव से लोगों का पक्का दोस्त बनता है। लेकिन इसी इंसान का एक और हैवानियत से भरा चेहरा भी है जो दुनिया से अंजान है। ये हैवान लोगों को मारकर उनकी खोपड़ी निकालता है और फिर उसका जूस पीता है। इतना ही नहीं ये हैवान लोगों को मारकर उनकी आंतों का डिनर कर जाता है। जब इस असल कहानी का खुलासा हुआ तो पूरा उत्तर प्रदेश हिल गया। ये असल जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसका नाम है 'इंडियन प्रेडेटर: द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर'। 

दर्जनभर लोगों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत होती है एक पत्रकार के गुमशुदा होने पर। अलाहाबाद के एक पत्रकार अचानक गायब हो जाते हैं। 2-3 दिन के बाद भी जब पत्रकार का कोई सुराग नहीं मिलता तो पुलिस मामले में सक्रिय होती है और खोज-बीन शुरू होती है। इसी दौरान पुलिस पत्रकार के एक परिचित से पूछताछ के लिए मिलने जाती है। यहां एक अजीब सा घर होता है। जिसके अंदर डरावना माहौल होता है। यहां पुलिस को एक डायरी मिल जाती है। इस डायरी से ही इस हैवान का चेहरा सामने आने लगता है। पुलिस जब इस मामले में तफ्तीश शुरू करती है तो होश उड़ाने वाले खुलासे होने लगते हैं। 'राजा कोलंदर' के नाम से खुश होने वाला एक सरकारी कंपनी का कर्मचारी का दूसरा चेहरा सबके सामने आता है। 

जांच के खुलासों से उड़ गए लोगों के होश

पुलिस जब इस मामले की जानकारी करती है तो आधा दर्जन ज्यादा से बेरहम हत्याओं का राज खुल जाता है। आरोपी राजा कोलंदर आधा दर्जन लोगों को बेरहमी से मार कर खा जाता है। पुलिस जब इस मामले की जांच करती है तो पता चलता है कि आरोपी ने अपने एक और सहकर्मी को भी मार डाला था। इसके पीछे की वजह थी कि मृतक आरोपी को चिढ़ाया करता था कि मैं लाला हूं ऐसे ही किसी से वश में नहीं आता। इस बात से परेशान होकर आरोपी ने पहले उसे अपने घर बुलाया और बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने मारने के बाद उसकी खोपड़ी को उबाला और उसका पानी जी भर कर पीता रहा। आरोपी ने एक ब्राह्मण की हत्या कर उसकी आंतें निकाल लीं और उन्हीं से डिनर कर गया था। पुलिस को जब इस पूरे मामले क जानकारी लगी तो होश उड़ गए। इस घटनाओं ने पूरे प्रदेश के हिलाकर रख दिया। नेटफ्लिक्स पर इसकी पूरी डॉक्यूमेंट्री है। इस डॉक्यूमेंट्री को देखकर आपके भी दिमाग के तार हिल जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन