1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी बनीं 'जलपरी', बिकिनी में अंडरवॉटर स्विमिंग की फोटो शेयर करते ही हुई Viral

कियारा आडवाणी बनीं 'जलपरी', बिकिनी में अंडरवॉटर स्विमिंग की फोटो शेयर करते ही हुई Viral

 Published : May 30, 2021 02:30 pm IST,  Updated : May 30, 2021 02:31 pm IST

इस पुरानी तस्वीर में अभिनेत्री बिकिनी में अंडर वॉटर स्विमिंग करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ फैंस को एक मैसेज भी दिया है।

kiara advani underwater swimming pic in bikini goes viral says you can not stop waves but you can le- India TV Hindi
कियारा आडवाणी बनीं 'जलपरी', बिकिनी में अंडरवॉटर स्विमिंग की फोटो शेयर करते ही हुई Viral Image Source : INSTAGRAM: KIARA ADVANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस पुरानी तस्वीर में अभिनेत्री बिकिनी में अंडर वॉटर स्विमिंग करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ फैंस को एक मैसेज भी दिया है। 

कियारा ने नियोन कलर की बिकिनी पहनी है। उनका चेहरा नहीं दिख रहा। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- 'आप लहरों को नहीं रोक सकते, लेकिन स्विम करना सीख सकते हैं।'

कियारा आडवाणी से 10 मिनट के लिए मिलना चाहता है उनका खास फैन, एक्ट्रेस का जवाब जीत लेगा दिल

अभिनेत्री के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को कुछ ही घंटे में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक फैन ने लिखा 'गॉर्जियस' तो दूसरे ने कहा- 'हॉट।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा 'भूल भुलैया 2' में नज़र आएंगी। इसके अलावा वो 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ काम करेंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह' में भी दिखाई देंगी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन