1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed! किम शर्मा और हर्षवर्द्धन राणे दो साल की डेटिंग के बाद हुए अलग

Confirmed! किम शर्मा और हर्षवर्द्धन राणे दो साल की डेटिंग के बाद हुए अलग

 Published : Apr 22, 2019 10:47 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 10:47 pm IST

बॉलीवुड कपल किम शर्मा और हर्षवर्द्धन राणे का ब्रेकअप अब कंफर्म हो गया है।

  Kim Sharma, Harshvardhan Rane- India TV Hindi
Kim Sharma, Harshvardhan Rane Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड कपल किम शर्मा और हर्षवर्द्धन राणे का ब्रेकअप अब कंफर्म हो गया है। हर्षवर्द्धन के पब्लिसिस्ट ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को यह न्यूज कंफर्म की। दिसंबर 2018 में हर्षवर्द्धन ने किम संग अपने अफेयर को कंफर्म किया था। हर्षवर्द्धन ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था- ''मैं बहुत ओपन पर्सन हूं। कुछ छुपाने लायक नहीं है। हां, मैं रिलेशनशिप में हूं। मैं प्राइवेट पर्सन हूं।''

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने दोनों की लड़ाई हुई थी और उसके बाद से दोनों की बातचीत बंद है।

किम ने अली पुंजानी से शादी की थी, लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया था। हर्षवर्द्धन के पहले खबरें आई थीं कि किम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट कर रही हैं।

हर्षवर्द्धन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह अंतिम बार जेपी दत्ता के 'पलटन' में नज़र आए थे, जिसमें अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी थे। वहीं, किम ने 'मगधहीरा' में स्पेशल अपीयरेंस दिया था। उन्होंने 'मोहब्बतें', 'फिदा', 'डर' जैसी फिल्में की हैं।

Also Read:

जानिए क्या है सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' की कहानी

कंगना रनौत ने आमिर खान और किरण राव के एनजीओ Paani Foundation को की 1 लाख रुपये की मदद

करो मतदान: शाहरुख खान ने फैंस के लिए गाना बनाकर की वोट करने की गुजारिश, पीएम मोदी ने दी थी सलाह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन