1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए क्या है सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' की कहानी

जानिए क्या है सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' की कहानी

 Published : Apr 22, 2019 08:24 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 08:24 pm IST

अब तो बस 5 जून 2019 का इंतजार है जब सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज होगी।

सलमान खान-कटरीना कैफ- India TV Hindi
सलमान खान-कटरीना कैफ

मुंबई: सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान की इस फिल्म का ट्रेलर काफी यूनीक है।  इस फिल्म में सलमान 17 साल के युवा से लेकर 70 साल तक के बूढ़े तक के अवतार में नजर आने वाले हैं। भारत में सलमान खान का नाम भी भारत है यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसकी उम्र और भारत देश की उम्र सेम है। फिल्म में भारत देश और भारत नाम के इंसान का सफर एकसाथ चलता दिखाया जाएगा।

ट्रेलर की शुरुआत में ही सलमान बता देते हैं कि उनकी लाइफ बहुत रंगीन रही है। और इसी डायलॉग के साथ सलमान की जवानी का हिस्सा दिखाया जाता है जहां वो सर्कस में काम करते दिखाई दे रहे हैं, और उनके साथ यहां दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। इसके बाद सलमान मूंछों में दिखाई देते हैं जहां कटरीना और सुनील ग्रोवर उनके साथ नजर आते हैं। ट्रेलर में आगे सलमान नेवी ऑफिसर के लुक में भी नजर आते हैं।

कहा जा रहा है कि सलमान खान की यह फिल्म साउथ कोरियन मूवी ओड टू माय फादर से इंस्पायर है। उसमें नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया का सेपरेशन दिखाया गया था और इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान का पार्टीशन दिखाया जाएगा। ट्रेलर के अंत में जैकी श्रॉफ भी नजर आते हैं, जो शायद फिल्म में सलमान के पिता के रोल में हैं। फिल्म में तब्बू भी हैं हालांकि ट्रेलर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है।

अब तो बस 5 जून 2019 का इंतजार है जब यह फिल्म रिलीज होगी।

Salman Khan Bharat Movie Trailer Review: सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर आउट, दिखी एक मिडिल क्लास इंसान की पूरी कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन