1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिशन मंगल' फेम कीर्ति कुल्हाड़ी ने किया पति से अलग होने का ऐलान, कहा कागजोंं पर नहीं..

'मिशन मंगल' फेम कीर्ति कुल्हाड़ी ने किया पति से अलग होने का ऐलान, कहा कागजोंं पर नहीं..

 Published : Apr 01, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 12:55 pm IST

कीर्ति कुल्हारी ने सोशल मीडिया पर अपने पति साहिल सहगल से अलग होने की घोषणा की है। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अलगाव कागज पर नहीं बल्कि उनकी जिंदगी  में हो रहा है। 

Kirti Kulhari - India TV Hindi
कीर्ति कुल्हारी अपने पति से हो रही हैं अलग, आम सहमति से लिया गया फैसला Image Source : INSTAGRAM/KIRTI KULHARI

कीर्ति कुल्हारी ने सोशल मीडिया पर अपने पति साहिल सहगल से अलग होने की घोषणा की है। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अलगाव कागज पर नहीं बल्कि उनकी जिंदगी  में हो रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह इस पार आगे कुछ नहीं कहना चाहती हैं।

 
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ''मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मेरे पति साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हमारा अलगाव कागजों पर न हो कर बल्कि एक दूसरी की जिंदगी में होने वाला है। एक निर्णय जो शायद किसी के साथ होने के निर्णय की तुलना में कठिन है, क्योंकि किसी के साथ होना एक सेलिब्रेशन की तरह होता है, जिसे सभी अपना प्यार देते है आपकी परवाह करते हैं।''

बता दे कीर्ति और साहिल की मुलाकात एक विज्ञापन में साथ काम करने के दौरान हुई। उनका रिश्ता परवान चढ़ा, दो महीने डेटिंग के बाद कीर्ति और साहिल ने शादी करने के का फैसला किया। कृति को उनकी फिल्म पिंक में अभिनय के लिए खास तौर पर जाना जाता है। दोनों ने इस फिल्म की रिलीज के 3-4 महीने पहले ही शादी रचाई थी। अब लगभग पांच साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

कीर्ति के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म  'खिचड़ी: द मूवी' के साथ बड़े पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने चंद फिल्मों में छोटे बड़े रोल कि। उन्होंने फिल्म मिशन मंगल में भी काम किया था। हाल ही में उनकी वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में उनके काम की काफी तारीफें हुईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन