1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानें, अपनी शादी को लेकर क्या बोले 'शादी में जरूर आना' के हीरो राजकुमार

जानें, अपनी शादी को लेकर क्या बोले 'शादी में जरूर आना' के हीरो राजकुमार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2017 08:51 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 08:51 pm IST

ज्यादातर फिल्मों में ऑफबीट कंटेट के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ने कहा कि विभिन्न फिल्मों का हिस्सा बनना उनका काम है...

Shaadi Mein Zaroor Aana- India TV Hindi
Shaadi Mein Zaroor Aana

मुंबई: 'शादी में जरूर आना' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि उन्हें शादी की जल्दबाजी नहीं है, क्योंकि वह अब भी खुद को बच्चा मानते हैं। 'शादी में जरूर आना' 10 नवंबर को रिलीज होगी। राजकुमार सोमवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'एक्स चंदन लिमिटेड एडीशन एंड ऑफ ईयर 2017' बॉटल्स के लॉन्च पर उपस्थित हुए। वहीं उनसे असल जिंदगी में शादी के बारे में पूछा गया।

उन्होंने कहा, ‘मैं असल जिंदगी में शादी नहीं कर रहा हूं, इसलिए क्योंकि मैं फिल्मों में शादी कर रहा हूं। यह फिल्मों का समय है। असल जिंदगी में शादी करने में काफी वक्त है। अभी मैं काम पर ध्यान दे रहा हूं और मैं अब भी खुद को बच्चा मानता हूं, इसलिए मुझे शादी की जल्दबाजी नहीं है।’ ज्यादातर फिल्मों में ऑफबीट कंटेट के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ने कहा कि विभिन्न फिल्मों का हिस्सा बनना उनका काम है।

राजकुमार ने कहा, ‘मैं अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ दर्शकों को कुछ नया देना चाहता हूं। नहीं तो यह मेरे लिए भी उबाऊ होगा कि मैं एक ही तरह की फिल्मों में अभिनय करूं, इसलिए कोशिश करना बेहतर है।’ 'शादी में जरूर आना' के बाद राजकुमार हंसल मेहता की 'ओमर्ता' में भी दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन