1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए विद्युत जामवाल की कौन सी मुराद हुई पूरी

जानिए विद्युत जामवाल की कौन सी मुराद हुई पूरी

 Published : Mar 02, 2017 04:44 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 04:44 pm IST

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। विद्युत फिल्म 'कमांडो' से एक्शन हीरो के रूप में सिनेमाजगत में अपनी पहचान बनाई है।

vidyut Jamwal
vidyut Jamwal

विद्युत एक्शन हीरो के तौर पर टाइगर श्रॉफ से तुलना करने पर कहते हैं, " टाइगर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। वह बहुत अच्छा एक्शन हीरो, डांसर और अभिनेता है। मुझे लगता है कि अच्छा एक्शन करने वाले इस तरह के और लोग इंडस्ट्री में होने चाहिए। हमारे देश में एक्शन फिल्मों की मांग बहुत ज्यादा है और अब लोग रियलिस्टिक एक्शन देखना पसंद करते हैं। मुझे खुशी है कि मैं वह तब्दीली लेकर आया हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन