1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए विद्युत जामवाल की कौन सी मुराद हुई पूरी

जानिए विद्युत जामवाल की कौन सी मुराद हुई पूरी

 Published : Mar 02, 2017 04:44 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 04:44 pm IST

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। विद्युत फिल्म 'कमांडो' से एक्शन हीरो के रूप में सिनेमाजगत में अपनी पहचान बनाई है।

vidyut Jamwal
vidyut Jamwal

विद्युत की कॉमेडी फिल्म करने की भी तमन्ना है। वह कहते हैं, "मैं अपने पूर करियर में सिर्फ एक्शन फिल्में नहीं करना चाहता हूं। मेरी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है और यह जॉनर मुझे लुभाता भी है तो मैं जरूर कॉमेडी फिल्म करना चाहूंगा। हालांकि, 'कमांडो 2' में मेरा कोई कॉमेडी सीन नहीं है, इसमें मेरे रोमांटिक सीन अच्छे हैं।" फिल्म में अदा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में विद्युत कहते हैं कि मुझे लगता है कि लोगों को हमारी कैमिस्ट्री पसंद आएगी। हमारी ट्यूनिंग फिल्म में जबरदस्त रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन