1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए विद्युत जामवाल की कौन सी मुराद हुई पूरी

जानिए विद्युत जामवाल की कौन सी मुराद हुई पूरी

 Published : Mar 02, 2017 04:44 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 04:44 pm IST

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। विद्युत फिल्म 'कमांडो' से एक्शन हीरो के रूप में सिनेमाजगत में अपनी पहचान बनाई है।

vidyut Jamwal
vidyut Jamwal

फिल्म के निर्माता विपुल शाह और बाकी की कास्ट विद्युत के एक्शन सीन के कायल हैं और उन्हें हॉलीवुड के एक्शन हीरो से ज्यादा बेहतर भी मानते हैं। इसके जवाब में विद्युत कहते हैं, "हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों से हमारी फिल्मों की तुलना करना ठीक नहीं होगा। उनकी फिल्मों का बजट 3,000 करोड़ रुपये होता है और तकनीक आधारित एक्शन पर ज्यादा जोर रहता है। खुशी है कि हम रियलिस्टिक एक्शन की ओर बढ़ रहे हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन