1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 6: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर पीएंगे करण जौहर के साथ कॉफी, देखें Photos

Koffee With Karan 6: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर पीएंगे करण जौहर के साथ कॉफी, देखें Photos

 Written By: Swati Pandey
 Published : Nov 23, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 01:21 pm IST

'कॉफी विद करण 6' में शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगे। करण जौहर, शाहिद और ईशान ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेट की तस्वीरें शेयर की।

Shahid Kapoor, Ishaan Khattar- India TV Hindi
Shahid Kapoor, Ishaan Khattar Image Source : INSTAGRAM

'कॉफी विद करण 6' में शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगे। करण जौहर, शाहिद और ईशान ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेट की तस्वीरें शेयर की।

करण ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “Brothers in arms!”

शाहिद ने ईशान संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “Baby boy I always got your back.”

ईशान ने लिखा- “Your wingman for life”

शाहिद 'कॉफी विद करण' में इसके पहले पांच बार आ चुके हैं। शो में वह ऐशा देओल, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और पत्नी मीरा राजपूत के साथ आ चुके हैं।

वहीं, ईशान पहली बार 'कॉफी विद करण' में नजर आएंगे। ईशान की फिल्म 'धड़क' जुलाई में रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

'कॉफी विद करण 6' में अभी तक दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट, अक्षय कुमार-रणवीर सिंह, आमिर खान, वरुण धवन-कटरीना कैफ, सैफ अली खान-सारा अली खान आ चुके हैं। अगले एपिसोड में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर नजर आएंगे।

इन सिलेब्रिटीज के अलावा करण ने काजोल-अजय देवगन, अभिषेक बच्चन-श्वेता बच्चन नंदा, आदित्य रॉय कपूर- सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्रिकेटर के एल राहुल-हार्दिक पंड्या, राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना- विक्की कौशल, बादशाह-दिलजीत दोसांझ के साथ भी शूटिंग कर ली है।

Also Read:

Zero: Mere Naam Tu-'ज़ीरो' फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज, दिखा शाहरुख और अनुष्का का रोमांस

निक जोनस पहुंचे इंडिया, प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'वेलकम होम बेबी'

मंगेतर निक जोनस से इतने गुना ज्यादा अमीर है प्रियंका चोपड़ा, जानिए दोनों की कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन