1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन कितनी बिजी हैं! बिग बी संग बॉलरूम डांस के बाद राजकुमार राव के स्कूटर की सवारी भी कर डाली

कृति सेनन कितनी बिजी हैं! बिग बी संग बॉलरूम डांस के बाद राजकुमार राव के स्कूटर की सवारी भी कर डाली

 Published : Oct 19, 2021 07:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 02:58 pm IST

अभिनेत्री कृति सेनन के कई रूप इस दौरान देखने को मिल रहे हैं। कृति सेनन कभी महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बॉलडांस करते नजर आती हैं तो कभी राजकुमार राव के साथ स्कूटर की सवारी करते हुए।

Kriti Sanon- India TV Hindi
कृति सेनन कितनी बिजी हैं! बिग बी संग बॉलरूम डांस के बाद राजकुमार राव के स्कूटर की सवारी भी कर डाली Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN; YOGEN SHAH

कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'हम दो हमारे दो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेत्री अमिताभ बच्चन की तरफ से होस्ट किए जाने वाले टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर पहुंचीं। मंगलवार को बिग बी ने उस पल की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के बीच पोस्ट किया। 

कृति सेनन और बिग बी को तस्वीरों के कोलाज में बॉलरूम डांस करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कृति को "लाल रंग में खूबसूरत महिला" बताया है। उन्होंने लिखा, "लाल रंग में सुंदर महिला के साथ बॉलरूम डांस! ओह... कॉलेज और कलकत्ता के दिन वापस से याद आ गए।" 

बता दें बिग बी अपने अभिनय की शुरुआत करने से पहले शिपिंग फर्म बर्ड एंड कंपनी में काम करने के दौरान कोलकाता में रहे थे। अभिनेता ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज और फिर नई दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की।

कृति सेनन
Image Source : YOGEN SHAHराजकुमार राव के स्कूटर पर कृति सेनन

अमिताभ बच्चन के शो के सेट के बाद अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री राजकुमार राव के साथ स्कूटर पर सवारी करती नज़र आईं। इस दौरान उन्होंने फिर से रेड कलर का आउटफिट पहना था। जिस स्कूटर पर कृति सेनन और राजकुमार राव बैठे नजर आए उसे बड़े ही करीने से सजाया गया था।

Kriti Sanon
Image Source : YOGEN SHAHराजकुमार राव के स्कूटर पर कृति सेनन

कृति सेनन को 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी', 'राब्ता', 'अर्जुन पटियाला', 'हाउसफुल 4', आशुतोष गोवारिकर की तरफ से निर्देशित पीरियड ड्रामा 'पानीपत' और 'लुका छुप्पी' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने टाइगर श्रॉफ के साथ साल 2014 की फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।

कृति सेनन फिल्म 'आदिपुरुष' में साथी-कलाकार सैफ अली खान और प्रभास के साथ शामिल होंगी। वह वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' में भी नजर आएंगी। उनकी अन्य रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो कृति टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपथ' और अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन