1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन चीते के साथ फोटो खिंचवाने के कारण हुई ट्रोल, अब सोशल मीडिया से किया फोटो डिलीट

कृति सेनन चीते के साथ फोटो खिंचवाने के कारण हुई ट्रोल, अब सोशल मीडिया से किया फोटो डिलीट

 Published : Jul 06, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 02:04 pm IST

कृति सेनन की लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीरें फैंस को पसंद नहीं आईं। जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा।

Kriti sanon- India TV Hindi
Kriti sanon

नई दिल्ली: बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने अपनी शानदार एक्टिंग और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा। उनकी कुछ तस्वीरों में उनके फैंस ही खरी खोटी सुना रहे हैं। जिसके बाद उन्हें वह तस्वीरें डिलीट करनी पड़ी।

 

दरअसल कृति सेनन इन दिनों जाम्बिया में है। जहां पर वो वाइल्ड लाइफ को बहुत ही करीब से देखना चाहती थी। जिसका अनुभव के बाद कुछ तस्वीरे उन्होंने चीते के साथ सोशल मीडिया में शेयर कर दी। इनमें वह चीतों के साथ चलती और उनके साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। यही बात लोगों को पसंद नहीं आई।

इन तस्वीरों के कारण कृति सेनन को अपने फैंस की खरी खोटी सुननी पड़ रही है। क्योंकि जिस चीते के साथ उन्होंने फोटो डाली है। उसे पट्टे से बांधा हुआ है। जिसके बाद लोगों ने कहा कि इस तरह से जंगली जानवरों को पालतू की तरह रखना एक क्रूरता है।

फोटो शेयर कर कृति ने लिखा, 'यह सेल्फी मांग रहा था और मैं न नहीं कह सकी'।

Kriti sanon
Kriti sanon

कई यूजर्स ने कहा कि चीते को ड्रग कराया गया है। वहीं कई ने उन्हें इस तरह की फोटो शेयर न करने को कहा।

इस पूरे मामले पर कृति ने सफाई देते हुए कहा, 'चीते को किसी भी तरह को कोई ड्रग नहीं दिया गया है। वो यहीं बड़े हुए हैं। ये नेशनल पार्क है, उनका नेचुरल एनवायरनमेंट, जहां वो रहते हैं। वो इस नेशनल पार्क में अपने नेचुरल एनवायरनमेंट में बिलकुल सुरक्षित हैं।'

Kriti sanon
Kriti sanon

कृति सेनन अपने फैंस की यह नाराजगी देख नहीं पाई । जिसके बाद उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन