1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘राब्ता’ की शूटिंग के दौरान कृति सेनन हुईं और ताकतवर

‘राब्ता’ की शूटिंग के दौरान कृति सेनन हुईं और ताकतवर

 Published : Apr 19, 2017 12:39 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 12:39 pm IST

कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी ‘राब्ता’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा कृति को इस फिल्म में एक्शन भी करते हुए देखा जा रहा है। कृति सेनन ने कहा कि...

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी ‘राब्ता’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा कृति को इस फिल्म में एक्शन भी करते हुए देखा जा रहा है। कृति सेनन ने कहा कि उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान स्टंट करना मजेदार लगा और इससे उन्होंने खुद अधिक ताकतवर महसूस किया।

फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर कृति ने कहा, "मैंने वास्तव में इन एक्शन दृश्यों का खूब आनंद लिया। अगर मौका मिला तो मैं अगली बार फिर से इसे करना चाहूंगी। इनको करने के दौरान मैंने खुद को ताकतवर महसूस किया। लेकिन, इनको करना कठिन था।" कृति 'राब्ता' में सायरा और सायबा नाम के दो किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है।

'हीरोपंती' की अभिनेत्री ने कहा, "यह बहुत ही दिलचस्प है कि मैं सायरा के किरदार से खुद को जोड़ सकी जो कि आज के समय की लड़की है। मैंने सायबा के किरदार का भी खूब आनंद उठाया। सायबा अतीत के समय का किरदार है।"

इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है और इसे होमी अदजानिया और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन