1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बायोपिक में मधुबाला की भूमिका निभाना चाहूंगी : कृति

बायोपिक में मधुबाला की भूमिका निभाना चाहूंगी : कृति

 Written By: IANS
 Published : Aug 07, 2015 01:16 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 06:21 pm IST

मुंबईः रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री कृति सेनन कहती हैं कि वह एक बायोपिक में दिवंगत अदाकारा मधुबाला की भूमिका निभाना चाहेंगी। कृति यहां इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में

कृति सेनन बायोपिक में...- India TV Hindi
कृति सेनन बायोपिक में मधुबाला की भूमिका निभाना चाहती हैं

मुंबईः रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री कृति सेनन कहती हैं कि वह एक बायोपिक में दिवंगत अदाकारा मधुबाला की भूमिका निभाना चाहेंगी। कृति यहां इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में जयपुर के सुनील ज्वेलर्स क्लेशन की शोस्टॉपर रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं मधुबाला की बायोपिक में काम करना चाहूंगी। वह बेहद खूबसूरत थीं। मैं सच में उनकी प्रशंसक हूं।"

कृति ने कहा, "वह ऐसी शख्सियत हैं, जो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं और लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। मेरे ख्याल से उनकी जिंदगी के बारे में लोगों को बताया जा सकता है। मेरे ख्याल से बहुत लोग उनकी कहानी के बारे में नहीं जानते हैं और हम उन्हें यह बता सकते हैं।"

हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक दिलकश अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला को 'मुगल-ए-आजम', 'चलती का नाम गाड़ी', 'बरसात की रात' और ऐसे ही कई सफलतम फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उनका एक लंबी बीमारी के बाद 1969 में निधन हो गया।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन