1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग खत्म होने के बाद कृति को आने लगी इनकी याद

'बरेली की बर्फी' की शूटिंग खत्म होने के बाद कृति को आने लगी इनकी याद

 Published : Nov 18, 2016 05:18 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 05:18 pm IST

कृति सेनन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति से अब अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति से अब अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद कृति ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्विटर पर शुक्रवार को फिल्म की टीम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग खत्म। इस परिवार को याद कर रही हूं। अश्विनी अय्यर, आयुष्मान, राजकुमार राव।"

इसे भी पढ़े:-

'निल बटे सन्नाटा' की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में कृति के साथ आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।

'बरेली की बर्फी' में आयुष्मान एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के किरदार में दिखाए देंगे, जबकि राजकुमार एक लेखक की भूमिका में हैं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि की कहानी वाली है। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और बीआर स्टूडियोज ने किया है।

कृति इस फिल्म के अलावा ‘राब्ता’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के लव अफेयर्स की भी खबरें भी मीडिया में खूब छाई हुई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन