1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत

अब इस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत

 Published : Oct 24, 2016 07:11 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 07:11 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत को हम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनय करते हुए देख चुके हैं। उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल हुई है।

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को हम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनय करते हुए देख चुके हैं। उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल हुई है। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी आगामी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। अब सुशांत ने कंगना रानौत की प्रशंसा की और कहा कि वह इस अद्भुत अभिनेत्री के साथ काम करने के इच्छुक हैं।

इसे भी पढ़े:-

सुशांत ने ज़ूम चैनल के कार्यक्रम 'दिवाली बिट्स' में कहा, "मैं कंगना रानौत के साथ काम करना चाहता हूं, क्योंकि वह बेहद क्षमतावान और अद्भुत कलाकार हैं।" अभिनेता ने फिल्म 'पीके' में साथ काम करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पसंदीदा अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा, "अनुष्का मेरी पसंदीदा अभिनेत्री है, क्योंकि वह बेहद सहज है।"

‘राब्ता’ के अलावा सुशांत को आगामी फिल्म 'तकदुम' में भी अभिनय करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में वह अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इन दोनों ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु की है। सुशांत और परिणीति की साथ में यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले इनकी जोड़ी ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में नजर आ चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन