1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत और परिणीति हैं 'तकदुम' के लिए उत्साहित

सुशांत और परिणीति हैं 'तकदुम' के लिए उत्साहित

 Published : Oct 18, 2016 05:38 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 05:38 pm IST

परिणीति चोपड़ा और सुशांत ने अपनी आगामी फिल्म 'तकदुम' पर काम शुरू कर दिया है। ये दोनों ही अपनी इस को लेकर काफी उत्साहित हैं। परिणीति ने सोमवार को सुशांत संग अपनी एक तस्वीर शेयर की...

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशातं सिंह राजपूत को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म को और सुशांत के अभिनय को काफी सराहना हासिल हुई थी। अब अपनी इस फिल्म की सफलता का जश्न मना चुके सुशांत अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए है। दरअसल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सुशांत ने अपनी आगामी फिल्म 'तकदुम' पर काम शुरू कर दिया है। ये दोनों ही अपनी इस को लेकर काफी उत्साहित हैं। परिणीति ने सोमवार को सुशांत संग अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों होमी अडजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा पढ़ते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

परिणीति ने लिखा, "नई यात्रा शुरू और इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। सुशांत सिंह राजपूत, होमी अडजानिया की 'तकदुम' पढ़ना।" 'तकदुम' की कहानी का अभी खुलासा नहीं किया गया है। यह दूसरी बार है, जब परिणीति और सुशांत एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले वर्ष 2013 में दोनों 'शुद्ध देशी रोमांस' में दिखाई दिए थे।

इसके अलावा परिणीति जल्द ही आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई दिखेंगी। वहीं दूसरी तरफ सुशांत पिछले काफी वक्त से आगामी फिल्म 'राबता' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन