1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति से आखिर कौन सी बात रोज कहते हैं आयुष्मान खुराना

परिणीति से आखिर कौन सी बात रोज कहते हैं आयुष्मान खुराना

 Published : Oct 03, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 08:29 pm IST

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना के साथ अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

ayush- India TV Hindi
ayush

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना के साथ अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। हाल ही में परिणीति ने कहा कि अपने सह-कलाकार आयुष्मान उनके करीबी दोस्त हैं। आयुष्मान के बारे में परिणीति बताया, "वह बहुत प्यारे हैं और मेरे सबसे करीबी दोस्त बन गए हैं।" 'दम लगा के हईशा' के अभिनेता ने इससे पहले कहा था कि परिणीति प्रतिभाशाली गायिका हैं और उन्हें पेशेवर गायिका बनना चाहिए।

इसे भी पढ़े:- परिणीति चोपड़ा को पसंद है ऐसा काम करना

परिणीति ने कहा, "वह मुझसे हर रोज कहते हैं कि मैं पेशेवर तौर पर गायन क्यों नहीं शुरू करती? वह भी अद्भुत गायक हैं। आखिरकार मुझे ऐसा सह-कलाकार मिला है, जिसके सामने मैं जितना चाहूं गा सकती हूं। वह मुझे रोकते नहीं हैं, बल्कि मेरे साथ गाने लग जाते हैं।"

उन्होंने, "मैं उनकी बात मानकर पेशेवर तौर पर गायन शुरू करने जा रही हूं। मैं 'मेरी प्यारी बिंदू' में गाने जा रही हूं।" अक्षय रॉय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' यशराज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म में पहली बार परिणीति और आयुष्मान की जोड़ी साथ नजर आएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन