1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृतिका ने कहा 'चंद्रकांता' के लिए किसी डुप्लीकेट का नहीं किया गया इस्तेमाल

कृतिका ने कहा 'चंद्रकांता' के लिए किसी डुप्लीकेट का नहीं किया गया इस्तेमाल

 Published : Jun 09, 2017 04:22 pm IST,  Updated : Jun 09, 2017 04:22 pm IST

कृतिका कामरा इन दिनों अपने धारावाहिक 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि हर फिल्म और शोज में कुछ सीन्स के लिए हमशक्ल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कृतिका का कहना है कि...

kritika- India TV Hindi
kritika

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा कृतिका कामरा इन दिनों अपने धारावाहिक 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि हर फिल्म और शोज में कुछ सीन्स के लिए हमशक्ल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कृतिका का कहना है कि इस शो में उनके अलावा किसी डुप्लीकेट को नहीं लिया गया है। कृतिका ने कहा कि इस धारावाहिक में उनकी गैर-मौजूदगी में किसी भी हमशक्ल का इस्तेमाल नहीं किया गया।

कृतिका ने कहा कि उन्होंने निर्माताओं से रविवार की छुट्टी के लिए कहा, क्योंकि वह मुंबई में अकेली रहती हैं और उन्हें घर के काम भी खुद करने पड़ते हैं। कृतिका ने बुधवार को ट्वीट किया, "मुझे रविवार की छुट्टी पसंद है, लेकिन अपने खास दृश्यों की कीमत पर नहीं। मेरी गैर-मौजूदगी में भी उन्होंने किसी हमशक्ल का इस्तेमाल नहीं किया।" लगातार हिट फिल्में देने के बाद औंधे मुंह गिरा अमीषा पटेल का फिल्म करियर

'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' के निर्माता निखिल सिन्हा ने अभिनेत्री के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर कहा, "कृतिका कामरा बहुत मेहनती हैं। वह अनुशासित और समय की पाबंद हैं। वह समर्पित और आकर्षक तरीके से अपने सभी शॉट देती हैं, चाहें मारधाड़ वाले दृश्य हों या रोमांटिक, उनकी वजह से कभी भी काम प्रभावित नहीं होता।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन