1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केआरके का पलटवार, अजय देवगन पर लगाए गंभीर आरोप

केआरके का पलटवार, अजय देवगन पर लगाए गंभीर आरोप

 Published : Sep 02, 2016 02:48 pm IST,  Updated : Sep 02, 2016 02:48 pm IST

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर के निर्देशन में बनी 'ऐ दिल है मुश्किल' को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में एक दूसरे से टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

krk- India TV Hindi
krk

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर के निर्देशन में बनी 'ऐ दिल है मुश्किल' को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में एक दूसरे से टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि इसका दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर इसका गहरा असर पड़ेगा। इस बीच अजय को यह चिंता सता रही है कि करण उनकी फिल्म को लेकर कोई साजिश रच रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए फिल्म आलोचक कमाल राशिद खान ने अजय देवगन पर पलटवार किया है और कहा है कि तथ्य यह है कि अभिनेता ने उन्हें निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की आलोचना करने के लिए घूस दी थी जिससे विवाद में यू-टर्न आ गया है। अजय देवगन ने करण जौहर पर अपनी फिल्म 'शिवाय' की आलोचना करने के लिए कमाल को रूपया देने का आरोप लगाया था।

अजय की 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' के अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर टकराव से पहले चीजें उस समय विकृत रूप से सामने आईं जब अजय ने एक ऑडियो शेयर किया जिसमें केआरके को यह कहते हुए सुना गया कि करण ने 'शिवाय' के खिलाफ ट्वीट करने के लिए उन्हें पैसे दिए थे। ऑडियो में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑडियो की रिकॉर्डिंग 'शिवाय' के निर्माता कुमार मंगत ने की है।

अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए केआरके ने ट्वीट किया, "मैं इसे स्पष्ट करता हूं। करण जौहर ने मुझे कभी भुगतान नहीं किया या 'शिवाय' की आलोचना करने को नहीं कहा और आप इस टेप में सुन सकते हैं। मैंने कुमार को टरकाने के लिए 25 लाख रूपया कहा।"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कुमार और 'सिंघम' के अभिनेता पर आरोप लगाते हुए लिखा है, "कुमार और अजय ने 'ऐ दिल है मुश्किल' की आलोचना करने के लिए पैसे का प्रस्ताव दिया था साथ ही टेप में भी वह इसकी पेशकश कर रहे हैं लेकिन मैंने इसे अस्वीकार कर दिया। मैंने उससे कहा कि मैं ऐसा स्वतंत्र होकर करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन