1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब KRK ने कहा- अगर 'शिवाय' हिट हुई, तो बन जाऊंगा अजय का नौकर

अब KRK ने कहा- अगर 'शिवाय' हिट हुई, तो बन जाऊंगा अजय का नौकर

 Published : Oct 27, 2016 06:25 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 07:28 pm IST

कमाल राशिद खान (केआरके) को हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह अक्सर ही अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्मों और सितारों के बारे में बयानबाजी करते ही रहते हैं।

Shivaay- India TV Hindi
Shivaay

नई दिल्ली: फिल्म आलोचक कमाल राशिद खान (केआरके) को हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह अक्सर ही अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्मों और सितारों के बारे में बयानबाजी करते ही रहते हैं। लेकिन पिछले काफी वक्त से वह बॉलिवुड अभिनेता-निर्देशक अजय देवगन पर निशाना साधे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अजय की आगामी फिल्म 'शिवाय' को लेकर काफी कुछ कह दिया है। दरअसल हाल ही में शिवाय की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है, जहां केआरके भी पहुंचे थे। फिल्म देखते हुए ही उन्होंने इसके बारे में काफी ट्वीट कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े:-

केआरके ने फिल्म देखते हुए इसका काफी मजाक बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने की कहानी को लेकर भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने अजय के सभी फैंस से कहा है कि, "अगर अजय की फिल्म 'शिवाय' सोमवार तक भी चल जाती है तो मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी किसी फिल्म की समीक्षा नहीं करुंगा।

Shivaay
Shivaay

केआरके यही पर ही शांत नहीं हुए उन्होंने कुछ और ट्वीट भी किए, जिनमें उन्होंने कहा, "अगर 'शिवाय' बॉक्सऑफिस पर कमाई करती है को मैं अपनी पूरी जिंदगी अजय देवगन के ऑफिस में नौकर बनकर रहूंगा। ये पूरी दुनिया से मेरा वादा है।"

Shivaay
Shivaay

वैसे इससे पहले भी कई बार ऐसे अजीबो-गरीब दावे कर चुके हैं। हालांकि इनसे मुकर भी जाते हैं। उन्होंने कहा था कि, नरेंद्र मोदी अगर भारत के प्रधानमंत्री बने तो वह देश छोड़कर चले जाएंगे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केआरके चले गए तो, लेकिन कुछ दिनों में वापस भी आ गए।

Shivaay
Shivaay

अजय देवगन ने इस फिल्म में अभिनय के साथ उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। इतना ही नहीं वह इसके सह-निर्माता भी हैं। अजय को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।

Shivaay
Shivaay

उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री सायेशा सेहगल, वीर दास और एरिका कार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म शुक्रवार 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन