1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 45 साल की कश्मीरा और 34 साल के कृष्णा अभिषेक सरोगेसी के जरिए बने जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स

45 साल की कश्मीरा और 34 साल के कृष्णा अभिषेक सरोगेसी के जरिए बने जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स

 Published : Jun 30, 2017 11:31 am IST,  Updated : Jun 30, 2017 11:31 am IST

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के घर में खुशियों की लहर दौड़ गई है। कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

kashmira krushna- India TV Hindi
kashmira krushna

नई दिल्ली: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के घर में खुशियों की लहर दौड़ गई है। कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं और हॉस्पिटल की निगरानी मे हैं। दोनों बच्चों को जल्द घर लाया जाएगा।

कृष्णा और कश्मीरा की शादी साल 2013 में हुआ थी। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। कश्मीरा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शादी के बाद कश्मीरा ने फिल्मों से दूरी बना ली।

45 साल की कश्मीरा और 34 साल के कृष्णा पहली बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। सरोगेसी के जरिए दोनों को माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है।

कृष्णा इन दिनों अपने नए कॉमेडी शो ‘द ड्रामा कंपनी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कृष्णा का यह नया शो भी सोनी टीवी पर ही आएगा।

इस शो में उनके साथ कपिल के साथी अली असगर भी नजर आएंगे। इस शो में संकेत भोसले, सुदेश लहरी और सुगंधा मिश्रा भी लीड रोल में होंगे। खबर तो ये भी है कि इस शो में मिथुन चक्रवर्ती भी कॉमेडी करते दिखेंगे। शो में सुनील ग्रोवर भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

आपको बता दें, तुषार कपूर, करण जौहर और शाहरुख खान भी सरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं।

कपिल के साथ काम करने को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक?

कपिल से नाराज हुईं भारती सिंह, पहले दिन कैंसिल किया शूट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन