1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल के साथ काम करने को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक?

कपिल के साथ काम करने को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक?

 Published : Mar 24, 2017 08:36 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 08:43 am IST

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक कपिल के साथ दे रहे हैं। कृष्णा का कहना है मैं कपिल को अच्छे से जानता हूं उनके साथ मैंने 5 साल काम किया है, वह ऐसे बिल्कुल नहीं है। मामूली विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

kapil- India TV Hindi
kapil Image Source : PTI

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर कोई कपिल के खिलाफ खड़ा हो गया है। कपिल के फैंस भी उनसे खफा हैं और कपिल के साथी कलाकार भी शो छोड़कर जा रहे हैं।

सुनील ग्रोवर के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने के बाद उनका साथ देते हुए कॉमेडियन चंदन प्रभाकर और अली असगर में ने भी शो छोड़ दिया है। लेकिन इस मामले में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक कपिल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। कृष्णा का कहना है, ''मैं कपिल को अच्छे से जानता हूं उनके साथ मैंने 5 साल काम किया है, वह ऐसे बिल्कुल नहीं है। मामूली विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।''

कपिल के साथ काम करने के सवाल पर कृष्णा ने कहा, ‘फिलहाल तो मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन मैं उनका फैन हूं और वो अच्छा काम करते हैं।‘

कृष्णा ने कहा, ''कपिल और सुनील अच्छे दोस्त हैं, और दोस्तों के बीच झगड़े भी होते हैं, ये झगड़ा भी दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली झगड़ा है।''

गौरतलब है कि शराब के नशे में धुत कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा किया था। सुनील की टीम ने कपिल से पहले खाना खा लिया था इस बात पर कपिल को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सुनील को जूता फेंककर मारा और उन्हें अपशब्द भी कहें।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन