1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस सना सईद के पिता का जनता कर्फ्यू के दिन हुआ निधन, पिता को नहीं दे पाईं अंतिम विदाई

'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस सना सईद के पिता का जनता कर्फ्यू के दिन हुआ निधन, पिता को नहीं दे पाईं अंतिम विदाई

 Published : Apr 03, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 12:39 pm IST

कुछ कुछ होता है में छोटी अंजली का किरदार निभाने वाली सना सईद के पिता का जनता कर्फ्यू के दिन निधन हो गया था।

sana saeed- India TV Hindi
सना सईद Image Source : INSTAGRAM

कुछ कुछ होता है में छोटी अंजली का किरदार निभाने वाली सना सईद इस समय लॉकडाउन की वजह से यूएस में फंसी हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया था। इस दिन सना के पिता अब्दुल अहद सईद का निधन हो गया था। लॉकडाउन की वजह से सना भारत ना पाईं ौर ना ही अपने पिता को अंतिम विदाई दे पाई।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सना ने बताया कि उनके पिता को डायबिटीज थी। उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ है। जिस वक्त पापा के निधन के बारे में पता चला उस समय में लॉस एंजेलिस में  सुबह के 7 बजे हुए थे। मैं वहां एक इवेंट में परफार्म करने के लिए गई थी। 

सना ने बताया, मैं घर आना चाहती थी मगर कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से मैं वापिस नहीं आ पाई। मेरे पिता बहुत दर्द से गुजर रहे थे वह अब बेहतर जगह होंगे।

सना अभी भी यूएस में ही हैं। जब कोरोना वायरस का प्रकोप कम होगा वह तब ही भारत वापिस आएंगीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन