1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुमार सानू ने अपनी पहली बेटी ली थी गोद, 17 साल तक छुपाया ये राज

कुमार सानू ने अपनी पहली बेटी ली थी गोद, 17 साल तक छुपाया ये राज

 Published : Aug 04, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 02:06 pm IST

सिंगर कुमार सानू ने साल 2001 में एक बच्ची को गोद लिया था, लेकिन वो यह बात किसी को बताना नहीं चाहते थे। उनकी बेटी शैनन अभी 16 साल की हैं और सिंगर हैं।

Kumar Sanu, Shannon- India TV Hindi
Kumar Sanu, Shannon

नई दिल्ली: सिंगर कुमार सानू ने साल 2001 में एक बच्ची को गोद लिया था, लेकिन वो यह बात किसी को बताना नहीं चाहते थे। उनकी बेटी शैनन अभी 16 साल की हैं और सिंगर हैं। वो यूके में पली-बढ़ी हैं। कुमार सानू ने 'दिल है हिंदुस्तानी 2' में शैनन को गोद लेने की बात पहली बार बताई। उन्होंने कहा कि वो यह बात किसी को नहीं बताना चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे।

ये भी पढ़ें-

ब्रिटिश संसद में अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू को मिला सम्मान

उन्होंने कहा- 'मैंने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया क्योंकि मुझे डर था कि समाज क्या सोचेगा। मैं असमंजस में था कि लोग इस बारे में क्या सोचेंगे। अब यह सबके सामने आ गया है। मुझे शैनन पर बहुत गर्व है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो मेरी असली बेटी है या नहीं। वो बहुत मेहनती हैं और उन्होंने अभी ही अपनी जिंदगी में बहुत कुछ पा लिया है। हॉलीवुड में बहुत से लोग मुझे उनकी वजह से ही जानते हैं। यह हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है।'

शो के दौरान शैनन ने अपने पापा को एक वीडियो भी समर्पित किया। शैनन ने अपना डेब्यू पॉप सिंगल A long time से किया था, जिसे जस्ट‍िन बीबर के सहयोगी Poo Bea ने प्रोड्यूस किया था और लिखा था.

कुमार सोनू ने सलोनी भट्टाचार्य से शादी की है. उनकी शेनन के अलावा एक बेटी और है. सलोनी से पहले कुमार सानू ने रिता भट्टाचार्या से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमार सानू और रीता के 3 बच्चे हैं। शादीशुदा होते हुए कुमार सानू पॉपुलर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री को डेट करने लगे थे। इसके बाद रीता और कुमार सानू का तलाक हो गया और तीनों बच्चों की कस्टडी रीता को मिल गई। उसके बाद कुमार सानू और मीनाक्षी का भी ब्रेकअप हो गया। बाद में कुमार सानू ने सलोनी से शादी कर ली, जिनसे उनकी एक बेटी एना है। सलोनी, एना और शैनन लंदन में रहती थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन