1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल की फिल्म 'लूटकेस' का हुआ ऐलान, दिलचस्प टीजर हुआ रिलीज

कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल की फिल्म 'लूटकेस' का हुआ ऐलान, दिलचस्प टीजर हुआ रिलीज

 Published : Jun 20, 2019 05:13 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 05:13 pm IST

कुणाल खेमू जल्द ही फिल्म 'लूटकेस' में नजर आएंगे। आज फिल्म का मो

लूटकेस- India TV Hindi
लूटकेस

अभिनेता कुणाल खेमू जल्द ही फिल्म 'लूटकेस' के साथ दर्शकों के सामने बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा रसिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प मोशन पोस्टर के साथ आगामी फिल्म की घोषणा की है जिसमें एक सड़क के बीच में लाल सूटकेस नज़र आ रहा है। अभिनेता ने लिखा,"कहाँ कहाँ नहीं ढूंढा तुझे, तू अब आया है मेरी लाइफ में!

यह एक कॉमेडी शैली की फ़िल्म है, जो फिल्म के शीर्षक 'लुटकेस' को रेखांकित करते हुए एक रेड सूटकेस के इर्द-गिर्द घूमते हुए नज़र आएगी और मोशन पोस्टर में लिखी लाइन 'मिस्ट्री एंड फन' के साथ यह अभी से बेहद रोमांचक नज़र आ रही है! फिल्म के पॉवरपैक कलाकारों की टुकड़ी में कुणाल केमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज शामिल हैं जो निश्चित रूप से आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे। मज़ेदार नज़र आ रही इस फ़िल्म के पहले मोशन पोस्टर ने ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।

राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और निर्मित "लूटकेस" 11 अक्टूबर, 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Also Read:

कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर करीना कपूर खान के डांस इंडिया डांस में नहीं आएंगे नज़र, जानें वजह

Arjun Patiala Trailer Out: कॉमेडी से भरपूर है कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म का ट्रेलर

समीरा रेड्डी दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सामने आईं गोद भराई की तस्वीरें

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन